जीवन के सिद्धांत (My Rules):

 

जीवन के सिद्धांत (My Rules):

  • मैं किसी भी व्यक्ति से तुलना नहीं करता, केवल अपने पुराने रूप से बेहतर बनने की कोशिश करता हूँ।
  • मैं किसी से जलन नहीं करता और न ही किसी के बारे में गलत बोलता हूँ — यदि कभी गलती हो जाए तो मैं ईश्वर से क्षमा मांग लेता हूँ।
  • मैं किसी में कमी नहीं निकालता, बल्कि अपनी कमियों को सुधारने पर ध्यान देता हूँ।
  • मैं कम बोलता हूँ, क्योंकि अधिक बोलने से ऊर्जा व्यर्थ होती है।
  • मैं अपने अर्जित ज्ञान को अपने तक रखता हूँ और उसे अपने जीवन में उतारता हूँ।
  • मैं अद्वितीय हूँ, मैं अलग हूँ (Unique)।
  • मैं टॉप 5% सफल लोगों में शामिल होने के लिए कर्म करता हूँ।
  • मैं विवाद और कम मूल्य वाली बातों से दूर रहता हूँ।
  • मैं बुराई, ईर्ष्या, अनादर, नकारात्मकता और व्यर्थ हास्य से खुद को बचाकर रखता हूँ।
  • सारी खुशियाँ मेरे अंदर ही हैं, मैं उन्हें खुद उत्पन्न करता हूँ।
  • मैं खुद से प्रेम करता हूँ, अपनी इज्जत करता हूँ और अपने काम को महत्व देता हूँ।
  • मैं परमात्मा का पवित्र अंश हूँ।

Comments